Home कोरिया रायपुर, ग्रामीण विकास को नई गति: विकसित भारत-जी-राम योजना से छत्तीसगढ़ के...

रायपुर, ग्रामीण विकास को नई गति: विकसित भारत-जी-राम योजना से छत्तीसगढ़ के गांव होंगे आत्मनिर्भर

6
0
hey

वशिष्ठ टाइम्स 
RNI NO. – 2006/23349

डबल इंजन सरकार का बड़ा फैसला, 125 दिनों का रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी और बालिकाओं के लिए 6,671 विद्यालयों में शौचालय निर्माण का अभियान

Report Nilesh sony

रायपुर।
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास और श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विकसित भारत-जी-राम (VB-GRAMG) योजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की विकास नीति के अनुरूप यह योजना गांव, गरीब, किसान और श्रमिकों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का माध्यम बनेगी।
1 जुलाई 2026 से लागू की जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को 125 दिनों का रोजगार तथा ₹300 प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित की जाएगी।

योजना में 318 प्रकार के विकास कार्यों को शामिल किया गया है,

जिनके माध्यम से जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना का विस्तार, आजीविका संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन को नई मजबूती मिलेगी।

सरकार का दावा है कि इससे गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन में कमी आएगी।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार “मेरी बेटी, मेरा अभिमान” अभियान भी शुरू करने जा रही है।

15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान प्रदेश के 6,671 विद्यालयों में छात्राओं के लिए नए शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बालिकाओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

प्रेस ब्रीफिंग में कहा गया कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव आर्थिक रूप से मजबूत, श्रमिक आत्मनिर्भर और ग्रामीण आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ हों।

डबल इंजन सरकार इसी लक्ष्य को लेकर लगातार योजनाओं का विस्तार कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

सरकार का विश्वास है कि विकसित भारत-जी-राम योजना और “मेरी बेटी, मेरा अभिमान” अभियान ग्रामीण विकास, महिला सम्मान और रोजगार सृजन के क्षेत्र में नई मिसाल स्थापित करेंगे तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here