Home कोरिया कोरिया,तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, लंबित प्रकरणों की समीक्षा प्रत्येक कक्ष का...

कोरिया,तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, लंबित प्रकरणों की समीक्षा प्रत्येक कक्ष का किया निरीक्षण, एग्रीस्टेक पंजीयन सहित अन्य कार्यों को तेजी से करने के निर्देश   

7
0
hey

      कोरिया 

हर सोमवार को पटवारी, ग्राम सचिव मुख्यालय में होंगे उपस्थित, अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश

 

कोरिया, 06 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बुधवार को पोड़ी तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों की प्रगति एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसील कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और विभिन्न पंजी एवं अभिलेखों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान समय पर पंजी में अभिलेख अद्यतन नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अद्यतन रखे जाएं ताकि आम नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के प्रत्येक कक्ष में जाकर कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, समयबद्ध एवं जनहितकारी कार्य संस्कृति अपनाते हुए प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों एवं नागरिक सेवाओं में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों को भी तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं और किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्य की जानकारी प्राप्त की और कहा कि आज का समय डिजिटल कार्य प्रणाली का है, ऐसे में सभी कर्मचारी कंप्यूटर कार्यों में दक्ष हों। उन्होंने कहा कि तहसील एवं अनुविभागीय कार्यालयों में किसानों, ग्रामीणों सहित विभिन्न वर्गों से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी होती है, इसलिए अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

कलेक्टर ने आरआई एवं पटवारियों के साथ बैठक लेकर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकरण में प्रतिवेदन देने में जानबूझकर देरी किए जाने से आम नागरिकों को परेशानी होती है और वे जनदर्शन सहित अन्य माध्यमों से शिकायत करते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरआई, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, कृषि विस्तार अधिकारी, ग्राम सेवक और कोटवार सभी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि हर सोमवार को पटवारी एवं ग्राम सचिव मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि वे स्वयं गांवों का दौरा करें, आम लोगों से मुलाकात करें और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करें। इस दौरान एडीएम श्री सुरेन्द्र वैद्य भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here