Home छत्तीसगढ़ जशपुर, विधिवत पूजन-अर्चन के बाद श्री बालाजी मंदिर में हुई स्थापना, सामाजिक...

जशपुर, विधिवत पूजन-अर्चन के बाद श्री बालाजी मंदिर में हुई स्थापना, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

9
0
hey

संत शिरोमणि रविदास महाराज की पवित्र कलश यात्रा का जशपुर में भव्य स्वागत

जशपुर। संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की पवित्र कलश यात्रा के जशपुर आगमन पर श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने जयघोष और भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा की अगवानी की तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ ।

पूजन के पश्चात संत रविदास जी महाराज के पवित्र कलश को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ स्थानीय श्री बालाजी मंदिर में स्थापित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रदेश और क्षेत्र कि सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने समाज को समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से संत रविदास जी के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश नंदे नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, शहर मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, रागिनी भगत, दीपू मिश्रा, रजनी प्रधान, देवधन नायक, दीपक चौहान, अभिषेक गुप्ता, नागेंद्र भगत, सुधीर भगत, रविंद्र पाठक, गणेश साहू, शिव प्रकाश तिवारी , शरद चौरसिया, आशुतोष राय शशि बाई, मालती भगत,सावित्री निकुंज , अनीता पैकरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here