Home shadol मध्यप्रदेश, शहडोल, बेखौफ लापरवाही! सीसी रोड किनारे खुली नाली बनी मौत का...

मध्यप्रदेश, शहडोल, बेखौफ लापरवाही! सीसी रोड किनारे खुली नाली बनी मौत का जाल, जहरीले सांप-बिच्छू और मच्छरों का बढ़ा खतरा

10
0
hey

विशेष संवाददाता: बेनी माधव कुशवाहा
जिला रिपोर्टर, शहडोल

शहडोल (जयसिंहनगर)। ग्राम पंचायत दरैन, वार्ड क्रमांक 04 में सीसी रोड के किनारे बनी नाली बरसात के मौसम में ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बन गई है।
नाली में गंदा पानी, घास-फूस और झाड़ियां जमा होने से जहरीले सांप, बिच्छू तथा खतरनाक मच्छरों का बसेरा बनता जा रहा है।
इसके बावजूद ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग द्वारा सफाई एवं रखरखाव की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई न होने से बरसाती पानी का निकास प्रभावित हो रहा है।
घनी झाड़ियों के कारण जहरीले जीव कभी भी सड़क पर आ सकते हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और राहगीरों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। वहीं गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत केवल कागजों में विकास कार्यों का दावा करती है, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है।
यदि समय रहते नाली की सफाई, झाड़ियों की कटाई और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

मांगेंकराई जाए।

झाड़ियां एवं घास-फूस हटाया जाए।

जल निकासी व्यवस्था सुचारु की जाए।

नियमित सफाई अभियान चलाकर मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here