Home एम.सी.बी. बैकुंठपुर, सोनहत, माता-पिता का साया नहीं, फिर भी आवास योजना का लाभ...

बैकुंठपुर, सोनहत, माता-पिता का साया नहीं, फिर भी आवास योजना का लाभ नहीं मिला; कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई और आवास स्वीकृत करने की मांग।

20
0
hey

अनाथ हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने का आरोप, रोजगार सहायक पर नाम हटाने की शिकायत
ग्राम पंचायत ओदारी

सोनहत (कोरिया)।
विशेष संवाददाता
निलेश सोनी

कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ओदारी के निवासी उमेश कुमार (रजवार) ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना से कथित रूप से वंचित किए जाने की शिकायत की है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है, वे गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे हैं

तथा रहने के लिए उनके पास पक्का मकान नहीं है। इसके बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

आवेदन के अनुसार हितग्राही का नाम सर्वे सूची में दर्ज होने तथा ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री आवास का प्रस्ताव पारित होने के बाद भी सूची में उनका नाम आगे नहीं बढ़ाया गया।

शिकायत में आरोप है कि पंचायत के रोजगार सहायक दिलीप गुप्ता द्वारा कथित रूप से मनमाने तरीके से नाम हटाकर उन्हें योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया।

हितग्राही ने अपने आवेदन में स्पष्ट उल्लेख किया है कि वे जन्म से ही ग्राम ओदारी में निवासरत हैं और वर्तमान में भी वहीं स्थायी रूप से रह रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि माता-पिता के निधन के बाद उनके पास रहने के लिए सुरक्षित आवास नहीं है,

जिससे उन्हें लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा पात्रता के आधार पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ शीघ्र दिलाने की मांग की है।

आवेदन के साथ आधार कार्ड, पहचान पत्र एवं राशन कार्ड की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं।

यदि आवेदन में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितता और पात्र हितग्राहियों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न खड़े करता है।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here