Home एम.सी.बी. छत्तीसगढ़, सोनहत, रामगढ़ सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार वितरण पर...

छत्तीसगढ़, सोनहत, रामगढ़ सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार वितरण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

3
0
hey

सोनहत (कोरिया)

एकीकृत बाल विकास परियोजना, सोनहत के अंतर्गत आने वाले रामगढ़ सेक्टर के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार वितरण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों और कुछ जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों का दावा है कि बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाला पोषण आहार नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हो पाता।

कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कई बार सामग्री समय पर नहीं मिलती, जबकि कुछ अवसरों पर ही वितरण किया जाता है।

कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी मांग की है कि पोषण आहार वितरण, स्टॉक रजिस्टर, बिल, भुगतान, महिला समूहों की भूमिका तथा बजट के उपयोग की स्वतंत्र जांच कराई जाए।

उनका कहना है कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

ग्रामीणों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, संभागीय अधिकारियों तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री से पूरे रामगढ़ सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक सत्यापन, स्टॉक का मिलान, बिल एवं भुगतान अभिलेखों की जांच तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here