Home एम.सी.बी. छत्तीसगढ़, एमसीबी, न्योता भोज से खिल उठीं नन्हीं मुस्कानें: अमृतधारा डीपीआरसी भवन...

छत्तीसगढ़, एमसीबी, न्योता भोज से खिल उठीं नन्हीं मुस्कानें: अमृतधारा डीपीआरसी भवन में बच्चों के लिए सजा स्नेह और अपनत्व का उत्सव

5
0
hey

एमसीबी ग्राम पंचायत लाई स्थित अमृतधारा डीपीआरसी भवन के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार सिदार एवं श्रीमती नम्रता डोंगरे, समस्त एसडीएम एवं समस्त तहसीलदारों की उपस्थिति में आज प्राथमिक शाला अमृतधारा के विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी 20 छात्र-छात्राओं ने आनंद और उत्साह के साथ सामूहिक भोजन किया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया तथा पूरे आयोजन में आत्मीयता, स्नेह और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा।
न्योता भोज का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें आपसी सहयोग, अनुशासन, समानता एवं सामूहिकता की भावना का विकास करना रहा। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे सामाजिक सद्भाव, सहभागिता और अपनत्व का प्रेरणादायी संदेश भी प्रसारित हुआ।


इस अवसर पर सीएसी दुर्गा प्रसाद जायसवाल, प्रधान पाठक श्रीमती संगीता सिंह, वीरेंद्र पाण्डेय सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने, स्वच्छता अपनाने तथा पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण तथा स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। भोजन ग्रहण करने के बाद विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। शिक्षकों ने भी कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन बढ़ाने के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम के अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार के समन्वय से बेहतर समाज निर्माण का संकल्प दोहराया। न्योता भोज का यह आयोजन बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ तथा पूरे परिसर में उत्साह, आनंद और आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here