शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कन्या) सूरजपुर में कार्यक्रम का होगा आयोजन, विकसित भारत 2047 विजन के तहत नशामुक्त भारत अभियान को मिलेगी गति, विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्व
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम 28 जुलाई
सूरजपुर/23 जुलाई 2026/ विकसित भारत 2047 विजन के तहत ‘‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत विजन‘‘ एवं नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आगामी 28 जुलाई 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कन्या), सूरजपुर में प्रातः 10ः00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम ‘‘नशामुक्त युवा‘‘ थीम पर आधारित होगा तथा इसमें युवाओं की सहभागिता के माध्यम से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान सामूहिक एवं एकल श्रेणी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक प्रतियोगिता के अंतर्गत लोक गीत, लोक नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक शामिल हैं, जबकि एकल प्रतियोगिता में रील/लघु फिल्म (आनलाईन), कविता, भाषण, चित्रकला तथा नारा लेखन (ऑनलाईन) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले भर के छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति के संदेश से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं।

