Home एम.सी.बी. छत्तीसगढ़, एमसीबी, स्वच्छ पेयजल की दिशा में बड़ी पहल: ग्राम अक्तवार एवं...

छत्तीसगढ़, एमसीबी, स्वच्छ पेयजल की दिशा में बड़ी पहल: ग्राम अक्तवार एवं घघरा के सार्वजनिक हैंडपंपों का हुआ क्लोरीनेशन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का अभियान, जल जनित बीमारियों की रोकथाम के साथ ग्रामीणों को किया जागरूक

6
0
hey

एमसीबी/21 जुलाई 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत अक्तवार एवं घघरा के ग्राम अक्तवार एवं घघरा में सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा जल जनित बीमारियों की प्रभावी रोकथाम करना है।


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार के निर्देशानुसार एवं सहायक अभियंता जयंत कुमार चंदेल के मार्गदर्शन में विभाग की तकनीकी टीम एवं हैंडपंप टेक्निशियनों ने सभी सार्वजनिक हैंडपंपों में निर्धारित मानक के अनुसार 30 एमएल क्लोरीन का उपयोग कर क्लोरीनेशन किया। इस प्रक्रिया से पेयजल में मौजूद हानिकारक जीवाणुओं एवं संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों का प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया गया।


अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, जल गुणवत्ता बनाए रखने तथा जल संरक्षण के महत्व के संबंध में भी जागरूक किया। ग्रामीणों ने विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए सार्वजनिक जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षित पेयजल के संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प लिया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल गुणवत्ता संरक्षण एवं क्लोरीनेशन संबंधी अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके तथा जल जनित रोगों की रोकथाम प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here