16,503 बालकों एवं 19,259 बालिकाओं को निःशुल्क गणवेश वितरित, वितरण के बाद एक भी गणवेश शेष नहीं
एमसीबी/14 जुलाई 2026/ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संचालित निःशुल्क गणवेश योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया गया है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों को समय पर निःशुल्क गणवेश उपलब्ध करा दिया गया है।
जारी प्रतिवेदन के अनुसार जिले में कुल 35,762 विद्यार्थी निःशुल्क गणवेश योजना के लिए पात्र थे, जिनमें 16,503 बालक एवं 19,259 बालिकाएं शामिल हैं। सभी पात्र विद्यार्थियों के लिए कुल 35,762 गणवेश प्राप्त हुए, जिनमें 16,503 बालकों तथा 19,259 बालिकाओं के लिए गणवेश उपलब्ध कराए गए।
जिला शिक्षा विभाग ने सभी प्राप्त गणवेशों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करते हुए 16,503 बालकों एवं 19,259 बालिकाओं सहित कुल 35,762 विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश वितरित कर दिए हैं। वितरण कार्य पूर्ण होने के बाद जिले में एक भी गणवेश शेष नहीं बचा, जिससे योजना का सफल एवं पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विवरण के अनुसार वितरण उपरांत शेष गणवेशों की संख्या बालक-0, बालिका-0 तथा कुल-0 दर्ज की गई है। इससे स्पष्ट है कि जिले के प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक योजना का लाभ पहुंचाया गया है।
शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना तथा विद्यालयों में नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है। निःशुल्क गणवेश योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के हजारों विद्यार्थियों को सीधे लाभ मिला है।
समाचार क्रमांक/61/लोकेश/महेन्द्र/

