फरार आरोपियों की सूचना देने पर पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे कोरिया ने की नगद ईनाम की घोषणा

छत्तीसगढ़, जिला कोरिया, थाना बैकुण्ठपुर क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग बालिका पूजा पैकरा आत्महत्या प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे द्वारा पुलिस रेग्युलेशन में निहित प्रावधानों के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5000/- (पांच हजार रुपये) नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
प्रार्थी शिवनाथ पैकरा, निवासी पुलिस लाइन बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया द्वारा थाना बैकुण्ठपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री कुमारी पूजा पैकरा के साथ आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर आरोपीगणों द्वारा ₹50,000/- की मांग करते हुए उसकी स्कूटी लूट लेने तथा प्रताड़ित किए जाने से क्षुब्ध होकर नाबालिग बालिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बैकुण्ठपुर में अपराध क्रमांक 214/2026 धारा 107, 308(2), 309(4), 296 बीएनएस एवं 3(2)(व्ही) एसटी/एससी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपीगण के नाम
- विनोद बैद पिता स्व. इन्द्रचंद बैद, उम्र लगभग 50 वर्ष
- जगत कुमार बैद पिता स्व. इन्द्रचंद बैद, उम्र लगभग 55 वर्ष
- दीपक बैद पिता जगत कुमार बैद, उम्र लगभग 30 वर्ष
सूचना के लिए संपर्क करें
सूचना देने हेतु संपर्क नंबर:
पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया – 9479193700
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बैकुण्ठपुर – 9479193704
थाना प्रभारी, आजाक थाना बैकुण्ठपुर – 9479193705
पुलिस कंट्रोल रूम – 9479193799

