नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। प्रवेश, परीक्षा, परिणाम, छात्रवृत्ति और विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं को लेकर हर वर्ष कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं।
विद्यार्थियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। प्रवेश, छात्रवृत्ति, परीक्षा, दस्तावेज या अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।
हमारा प्रयास है कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी हो। इसके लिए विद्यार्थियों को भी समय पर प्रवेश लेना होगा। यदि मेरिट सूची में नाम आने के बाद छात्र निर्धारित अवधि में प्रवेश लेते हैं तो शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू होगा और प्रवेश तिथि बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
परीक्षा और परिणाम की समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक कैलेंडर का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कॉलेज विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इसलिए नियमित उपस्थिति व बेहतर शैक्षणिक वातावरण आवश्यक है।
शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। इसी उद्देश्य से कॉलेजों में ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं,
हमारा लक्ष्य प्रवेश, पढ़ाई, परीक्षा और परिणाम की पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध और व्यवस्थित बनाना है।

