मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.)
जिले के समस्त प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को सूचित किया जाता है कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष माननीय डॉ. किरणमयी नायक के जिला प्रवास के अवसर पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण
मुख्य अतिथि: माननीय डॉ. किरणमयी नायक, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग
दिनांक: 24 जून 2026
समय: दोपहर 2ः30 बजे
स्थान: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, मनेन्द्रगढ़
प्रेसवार्ता में महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों के संरक्षण, राज्य महिला आयोग की गतिविधियों एवं अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। प्रेसवार्ता के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया जाएगा।
अतः जिले के समस्त पत्रकार बंधुओं से अनुरोध है कि निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्रेसवार्ता में सहभागिता प्रदान करें।
जिला जनसंपर्क कार्यालय

