Home एम.सी.बी. एमसीबी-👉 रेल विस्तार कार्य में अवैध रेत-गिट्टी भंडारण का मामला गर्माया, खनिज...

एमसीबी-👉 रेल विस्तार कार्य में अवैध रेत-गिट्टी भंडारण का मामला गर्माया, खनिज विभाग की कार्यवाही पर उठे सवाल……………

14
0

✍️ (निलेश सोनी)
विशेष संवाददात

📍 जिला MCB (छत्तीसगढ़)
(विशेष संवाददाता)
Nilesh Sony

जिला एमसीबी में चल रहे रेल लाइन विस्तार (डबल लाइन) कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से रेत एवं गिट्टी का विशाल भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कुछ दिन पूर्व जिला खनिज विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही भी की गई थी।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद रेत एवं गिट्टी के भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके थे। इसके बावजूद, कार्यवाही के लगभग 10 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और खनिज विभाग के बीच मिलीभगत के चलते कार्यवाही को जानबूझकर टाल दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि जिला कलेक्टर द्वारा हाल ही में नदी से रेत उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद इस तरह का अवैध भंडारण कई सवाल खड़े करता है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here