Home एम.सी.बी. एमसीबी-नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग के लिए प्रेरित हुईं महिला...

एमसीबी-नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग के लिए प्रेरित हुईं महिला किसान सुखवरिया ग्राम पिपरिया की महिला किसान ने अन्य किसानों की सफलता से प्रेरित होकर इस वर्ष नैनो उर्वरकों को अपनाने का लिया निर्णय…..

12
0

एमसीबी/19 जून 2026/ जिले के ग्राम पिपरिया की महिला किसान श्रीमती सुखवरिया आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। अन्य किसानों के सकारात्मक अनुभवों और बेहतर परिणामों से प्रेरित होकर उन्होंने इस वर्ष अपनी फसलों में पहली बार नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग का निर्णय लिया है।
श्रीमती सुखवरिया ने बताया कि उन्होंने अपने आसपास के उन किसानों की खेती का अवलोकन किया, जिन्होंने पिछले वर्ष नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग किया था। उनके अनुसार इन किसानों की फसल की बढ़वार बेहतर रही तथा धान की गुणवत्ता और रंग पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। इसके साथ ही उत्पादन में वृद्धि और खेती की लागत में कमी जैसे सकारात्मक परिणाम सामने आए।
उन्होंने कहा कि खेती में लगातार बढ़ती लागत के बीच यदि आधुनिक तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के माध्यम से कम खर्च में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सकता है, तो यह किसानों के लिए लाभदायक विकल्प साबित होगा। इसी विश्वास के साथ वे इस वर्ष अपनी खेती में नैनो उर्वरकों का प्रयोग करने जा रही हैं।


श्रीमती सुखवरिया का मानना है कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों का उपयोग समय की आवश्यकता है। सफल किसानों के अनुभवों से सीख लेकर नई तकनीकों को अपनाने से उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने जिले के अन्य किसानों से भी नई कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने, वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने तथा सफल किसानों के अनुभवों से सीख लेकर खेती में नवाचार करने की अपील की। उनका कहना है कि आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से खेती को अधिक टिकाऊ, किफायती और लाभकारी बनाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here