Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर-किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तरीय ’’हेल्प डेस्क’’ गठित, समस्याओं के...

सूरजपुर-किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तरीय ’’हेल्प डेस्क’’ गठित, समस्याओं के समाधान हेतु 07775-266173 एवं 7587485264 पर करें संपर्क खरीफ 2026-27 में प्रमाणित बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण दवाइयों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित होगी, नोडल अधिकारी नियुक्त………………

8
0

सूरजपुर/19 जून 2026/ जिले में खरीफ वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान सामग्री-प्रमाणित बीज, रासायनिक उर्वरक, जैव उर्वरक एवं पौध संरक्षण दवाई (कीटनाशक, कवकनाशी, खरपतवारनाशी आदि) की समय पर एवं उचित मूल्य पर सुगमतापूर्वक उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप संचालक कृषि कार्यालय, सूरजपुर द्वारा जिला स्तरीय ’’हेल्प डेस्क’’ का गठन किया गया है। यह हेल्प डेस्क कृषकों की समस्याओं एवं मांगों का निर्धारित समयावधि में निराकरण की कार्यवाही पूर्ण करेगा।
जारी आदेश के अनुसार हेल्प डेस्क के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। सहायक संचालक कृषि श्री संदीप सिन्हा को नोडल अधिकारी, सहायक संचालक कृषि श्री आर.एल. भारिया को सहायक नोडल तथा सहायक ग्रेड-03 श्री दिर्घेश प्रताप सिंह को सहायक का दायित्व प्रदान किया गया है।
किसान अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के समाधान हेतु हेल्प डेस्क के लैंडलाइन एवं मोबाइल नंबर 07775-266173 तथा 7587485264 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह व्यवस्था किसानों को आदान सामग्री प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों के त्वरित निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे खेती-किसानी का कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here