Home छत्तीसगढ़ रायपुर एयरपोर्ट में नई सुविधा, जल्द ही शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की...

रायपुर एयरपोर्ट में नई सुविधा, जल्द ही शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट………….

9
0

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जल्दी ही एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके शुरू होने पर मुंबई के लिए 5 फ्लाइट हो जाएंगी। इस समय मुंबई के लिए इंडिगो की 4 फ्लाइटों का संचालन होता है।

ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि फिलहाल दफ्तर और एयरक्राफ्ट के साथ ही शेड्यूल को लेकर विचार किया जा रहा है। इसे पूरी तैयारी के बाद फ्लाइट के संचालन की अधिकृत रूप से घोषणा होगी।

संचालन को लेकर सुगबुगाहट चल रही है। बता दें कि इस एयरलाइंस के मुंबई से संचालन को लेकर कंपनी की ओर से सूचना जारी की गई है।

ट्रैवल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टॅाफी) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि इस समय मुंबई – रायपुर फ्लाइट में रोजाना 1400 से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। इस सेक्टर के लिए 4 फ्लाइटों का संचालन होता है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में लैंडिग के दौरान एयर इंडिया के विमान से बुधवार की सुबह एक पक्षी टकरा गया। पक्षी के टकराने से विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लेकिन, तकनीकी टीम द्वारा 1 घंटे तक सुरक्षा की जांच करने के कारण अन्य फ्लाइटों के संचालन में 2 घंटे विलंब हुआ। वहीं जांच में पता चला कि फ्लाइट के उतरने के समय पंखे से पक्षी टकराया था। हालांकि फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर भी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here