बिलासपुर में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में शहर और जिला कांग्रेस कमेटियों ने बुधवार को तिफरा स्थित बिजली विभाग के ईडी दफ्तर का घेराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, लेकिन कांग्रेसी गेट के ऊपर चढ़ गए। उन्होंने उग्र नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केसरवानी सहित कई नेता गेट पर चढ़कर नारेबाजी करते दिखे।
कोटा से कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने हाल ही में 200 से 600 यूनिट तक की बिजली दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है,

अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ठीक से काम नहीं कर पा रही है। उन्होंने इसे ‘अडानी और उद्योगपतियों की सरकार’ बताते हुए कहा कि यह बड़े उद्योगपतियों को सब्सिडी और छूट देती है,
कांग्रेस विधायक ने कहा कि अभी तो सीएसईबी के ईडी दफ्तर का घेराव किया है, विधानसभा सत्र में भी साय सरकार को घेरा जाएगा।

