सीरियल ‘कुबूल है’ में जोया के नाम से फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी के घर बेटी का जन्म हुआ है। सुरभि ने 13 जून, शनिवार को अपनी बेटी का स्वागत किया। इसकी जानकारी उन्होंने 14 जून, रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी।
सुरभि ने तस्वीर के साथ लिखा कि हमारी बेटी आ गई है और हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है।
सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक खास फोटो शेयर की है, जिस पर ‘इट्स अ गर्ल’ लिखा हुआ है। इस फोटो में जन्म की तारीख 13 जून भी लिखी है। सुरभि की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस हिना खान ने ‘माशाल्लाह’ लिखा।
एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में सुरभि ने अपने इस फेज के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था, “जब से हमने यह खबर अपने परिवार को दी, वे बच्चे का स्वागत करने के लिए बहुत खुश हैं।

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की शादी 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट रिसॉर्ट में हुई थी। यह एक ट्रेडिशनल हिंदू शादी थी, जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
सुरभि और सुमित की पहली मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो ‘हांजी – द मैरिज मंत्रा’ के सेट पर हुई थी। इस वीडियो में दोनों ने दूल्हा और दुल्हन का किरदार निभाया था। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई जो बाद में रिश्ते में बदल गई।

