Home एम.सी.बी. एमसीबी-मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ‘डिजिटल मित्र’ कोर्स हेतु आवेदन आमंत्रित...

एमसीबी-मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ‘डिजिटल मित्र’ कोर्स हेतु आवेदन आमंत्रित 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन, युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण का अवसर……………..

6
0

एमसीबी/18 जून 2026/ जिले के युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) खड़गवां द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित “डिजिटल मित्र” कोर्स में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संस्था के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून 2026 तक अपना आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, खड़गवां में जमा कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल सेवाओं एवं आधुनिक तकनीकी कार्यों में दक्ष बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थी सीधे संस्था में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ईमेल itikhadgawa@gmail.com अथवा मोबाइल नंबर 8965075080 एवं 7999715177 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिले के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here