Home कोरिया कोरिया-रेत की रंजिश बनी मौत का कारण, ”पुलिस जांच जारी, रेत कारोबार...

कोरिया-रेत की रंजिश बनी मौत का कारण, ”पुलिस जांच जारी, रेत कारोबार पर उठे गंभीर सवाल” चार गिरफ्तार तीन फरार……….

30
0

कोरिया जिले में सामने आई एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और स्थानीय विवादों की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है।

दिन में दर्ज हुई मारपीट की शिकायत के कुछ ही घंटों बाद रात में ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक जली हुई कार में तीन लोगों के शव मिलने से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है।

🔴 क्या है पूरा मामला?

प्राप्त सूत्रों के जानकारी के हवाले से
जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 4:47 बजे मारपीट की घटना को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामला रेत (बालू) के अवैध उत्खनन और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है।

लेकिन रात होते-होते घटनाक्रम ने भयावह मोड़ ले लिया। कुछ घंटों बाद एक सुनसान स्थान पर खड़ी कार में आग लगी हुई पाई गई। जब आग बुझाई गई तो उसमें तीन जली हुई लाशें बरामद हुईं।

रेत विवाद बना मौत का कारण?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेत के कारोबार को लेकर ठेकेदार और उसके सहयोगियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें तीन लोगों को कथित रूप से जिंदा जलाकर मार दिया गया। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

🚔 पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया।

पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि
“अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।”

क्या रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे कानून को चुनौती दे रहे हैं?

दिन में शिकायत के बावजूद रात में इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here