Home छत्तीसगढ़ जयसिंहनगर (शहडोल)-उद्यान विभाग की नर्सरी में खाद-बीज एवं कृषि उपकरणों के विवरण...

जयसिंहनगर (शहडोल)-उद्यान विभाग की नर्सरी में खाद-बीज एवं कृषि उपकरणों के विवरण और जांच की मांग……….

15
0

विशेष समाचार – बेनी माधव कुशवाहा
(डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

जयसिंहनगर (शहडोल):
जिला शहडोल के विकासखंड जयसिंहनगर अंतर्गत संचालित उद्यान विभाग की नर्सरी में वर्ष 2025-26 के दौरान प्राप्त खाद, बीज एवं कृषि उपकरणों के क्रय, भंडारण और वितरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
क्षेत्र के नागरिकों एवं किसानों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि विभागीय अभिलेखों और वास्तविक वितरण में विसंगतियां हो सकती हैं, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ग्राम पंचायत सीधी से विभागीय कर्मचारी द्वारा पंजीयन कराए जाने हेतु अवैद्य रूप से पैसा लिया गया है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि नर्सरी में प्राप्त खाद, बीज एवं कृषि उपकरणों का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए तथा यह बताया जाए कि किस तिथि को कितनी मात्रा में सामग्री प्राप्त हुई और किन-किन किसानों को वितरित की गई। साथ ही संबंधित अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग को सभी रिकॉर्ड सार्वजनिक करने चाहिए।
मामले की जांच होने से किसानों को ही वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ सही हितग्राहियों तक पहुंचना सुनिश्चित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here