Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर-आगजनी से बचाव हेतु जिला अग्निशमन विभाग ने जारी किए अग्नि सुरक्षा...

सूरजपुर-आगजनी से बचाव हेतु जिला अग्निशमन विभाग ने जारी किए अग्नि सुरक्षा दिशा-निर्देश – आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए सतर्कता संबंधी एडवायजरी जारी, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील…….

7
0

सूरजपुर/09 जून 2026/ भारत सरकार, गृह मंत्रालय, महानिदेशालय अग्निशमन सेवा, नई दिल्ली एवं अग्निशमन मुख्यालय रायपुर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के परिपालन में जिला सेनानी, नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, सूरजपुर द्वारा गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं से बचाव हेतु आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रचार-प्रसार एवं जागरुकता अभियान प्रारंभ किया गया है। ग्रीष्म ऋतु में तापमान बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, जिसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने नागरिकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

आवासीय क्षेत्रों के लिए सावधानियां:-
विभाग द्वारा जारी एडवायजरी में नागरिकों से कहा गया है कि वे अपने घरों की विद्युत वायरिंग एवं उपकरणों की नियमित जांच करायें तथा एक ही सॉकेट में अधिक विद्युत उपकरण न लगायें। एलपीजी गैस सिलेण्डर एवं पाईप की समय-समय पर जांच करते रहें एवं घर से बाहर जाते समय बिजली के अनावश्यक उपकरणों को बंद रखें। साथ ही बच्चों को माचिस, लाईटर एवं विद्युत उपकरणों से दूर रखने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए सावधानियां:-
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र स्थापित करें एवं उनकी वैधता समय पर जांचते रहें तथा कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण भी दें। आपातकालीन निकास मार्ग को स्पष्ट एवं अवरोध मुक्त रखें, गोदामों में ज्वलनशील सामग्री का सुरक्षित भण्डारण करें तथा अग्निशमन वाहन के सुगम आवागमन हेतु मार्ग खाली रखें, जिससे आपात स्थिति में त्वरित राहत कार्य संभव हो सके।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि ‘गर्मी के मौसम में थोड़ी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। नागरिक एवं प्रतिष्ठान संचालक यदि इन सावधानियों का पालन करें, तो आगजनी की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन सेवा को सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here