Home एम.सी.बी. विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संकल्प: एमसीबी जिले के 8 मंडलों...

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संकल्प: एमसीबी जिले के 8 मंडलों में हुआ वृक्षारोपण अभियान……..

15
0

📍 एमसीबी
विशेष रिपोर्ट Nilesh sony

विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला एमसीबी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए जिले के 9 में से 8 मंडलों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कोटाडोल, नागपुर, जनकपुर, कुंवारपुर, केल्हारी, चिरमिरी एवं मनेन्द्रगढ़ सहित विभिन्न मंडलों में आयोजित इस अभियान में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य के निर्माण का संदेश भी रहा। कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से जन-जन तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि “प्रकृति हमारे जीवन का आधार है। आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में असंख्य लोगों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा। युवा शक्ति न केवल राष्ट्र निर्माण में अग्रणी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी पूरी संवेदनशीलता के साथ निभा रही है।”

उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ इन पौधों का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल आने वाले समय में जनभागीदारी से एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेगी।

अंत में उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनका संरक्षण कर पर्यावरण को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

🌱 संदेश:
“आइए, हम सब मिलकर प्रकृति को संवारें, हरियाली को बढ़ाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here