Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक…………

सूरजपुर- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक…………

12
0

सूरजपुर//संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2026 से 15 जून 2026 रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट cgiti.admission.nic.in पर स्वीकार किए जाएंगे। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पूर्व प्रवेश विवरणिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रतापपुर के सूचना पटल का अवलोकन कर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रतापपुर के संपर्क नंबर 6267032722 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here