Home अंबिकापुर अंबिकापुर- भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस जिला...

अंबिकापुर- भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर एफआईआर का कर रहे हैं विरोध………

14
0

अंबिकापुर/बिश्रामपुर। सूरजपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर एफआईआर के मामले ने और तूल पकड़ लिया है। सोमवार से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से लेकर कांग्रेस के प्रदेश स्तर के लगभग सभी नेता बिश्रामपुर थाने के सामने धरने पर बैठे हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे।

इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आंदोलन को और उग्र करते हुए रात 8 बजे से भूख हड़ताल पर बैठ गए।

बता दें कि भाजपा नेता मुरली सोनी की रिपोर्ट पर सूरजपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर बिश्रामपुर पुलिस ने रविवार की रात आम्र्स एक्ट के तहत मामला  दर्ज किया था।

इसी बीच रात करीब 11 बजे पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी धरना स्थल पहुंचे और उन्होंने पुलिस-प्रशासन से बात की। उन्होंने कहा कि पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एफआईआर वापस नहीं लेने पर मंगलवार की शाम 6 बजे से आमरण-अनशन करने की चेतावनी दी थी। इसी बीच शाम को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे और आमरण-अनशन कुछ देर के लिए टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here