Home छत्तीसगढ़ दुर्ग-हॉस्टल, भोजन और कोचिंग सब Free! सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए...

दुर्ग-हॉस्टल, भोजन और कोचिंग सब Free! सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, IIT-NEET की तैयारी करना हुआ आसान……….

21
0

छत्तीसगढ़ .के दुर्ग जिले के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी शैक्षणिक पहल शुरू होने जा रही है। दुर्ग के ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल में जल्द ही ‘सुपर-30’ योजना प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है।

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को आईआईटी-जेईई और नीट जैसी देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय तैयारी पूरी तरह निशुल्क कराई जाएगी। योजना को लेकर जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

योजना के तहत जिले के शासकीय स्कूलों से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों का चयन विशेष प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित 30 विद्यार्थियों का एक विशेष बैच तैयार किया जाएगा,

योजना के संचालन में देश की अग्रणी ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। फिजिक्सवाला सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं के विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी कोटा, दिल्ली और अन्य बड़े शहरों का रुख करते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर भारी वित्तीय बोझ पड़ता है।

योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि विद्यार्थियों को केवल कोचिंग ही नहीं बल्कि समग्र शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवासीय हॉस्टल, पौष्टिक भोजन, अध्ययन सामग्री, प्रीमियम प्रिंटेड मॉड्यूल, संदर्भ पुस्तकें, डेली प्रैक्टिस पेपर तथा नियमित मॉक टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here