Home छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के आस्था के केंद्र दुरपता माता स्थल...

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के आस्था के केंद्र दुरपता माता स्थल पर अतिक्रमण, ग्राम पंचायत अब तक मौन…………

35
0

विशेष समाचार (बेनी माधव कुशवाहा डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सीधी में आस्था के केंद्र माने जाने वाले दुरपता माता स्थल पर लगातार अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि धार्मिक स्थल के आसपास अवैध कब्जा बढ़ता जा रहा है, लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि दुरपता माता का यह स्थान वर्षों से लोगों की श्रद्धा का केंद्र रहा है, जहां क्षेत्र के लोग पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
अतिक्रमण बढ़ने से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन एवं ग्राम पंचायत ने ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थल की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि आस्था के केंद्र की गरिमा बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here