Home एम.सी.बी. मनेंद्रगढ़/एमसीबी- संत के अपमान पर भड़का युवा मोर्चा, माफी की मांग; आंदोलन...

मनेंद्रगढ़/एमसीबी- संत के अपमान पर भड़का युवा मोर्चा, माफी की मांग; आंदोलन की चेतावनी………..

30
0

मनेंद्रगढ़/एमसीबी।
Report Nilesh sony 

प्रख्यात संत जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज होती नजर आ रही हैं।

इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला एमसीबी ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए इसे हिंदू समाज की आस्था पर सीधा प्रहार बताया है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ. चरण दास महंत द्वारा दिया गया बयान न केवल एक पूज्य संत का अपमान है, बल्कि यह सनातन संस्कृति और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

संगठन ने इस टिप्पणी की तीव्र निंदा करते हुए तत्काल बयान वापसी और सार्वजनिक माफी की मांग की है।

अंकित शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही विवादित बयान वापस नहीं लिया गया, तो युवा मोर्चा लोकतांत्रिक तरीकों से व्यापक आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संतों के सम्मान और हिंदू समाज की गरिमा की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है।

भाजयुमो का यह रुख ऐसे समय में सामने आया है जब धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर बयानबाजी को लेकर देशभर में बहस तेज है।

यह विवाद आने वाले समय में और तूल पकड़ सकता है, जिससे क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी असर देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here