Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर- रोजगार शिविर: एसआईएस द्वारा सुरक्षाकर्मी एवं सुपरवाइजर पदों पर 28 मई...

सूरजपुर- रोजगार शिविर: एसआईएस द्वारा सुरक्षाकर्मी एवं सुपरवाइजर पदों पर 28 मई से 08 जून तक सीधी भर्ती आमंत्रित……….

14
0

सूरजपुर/25 मई 2026/ जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से काउंसलिंग और मोबीलाईजेशन का आयोजन संस्थान में किया जाना है। एस.आई.एस. के द्वारा सुरक्षाकर्मी, सुरक्षा सुपरवाईजर एवं अन्य पदों में सीधी भर्ती हेतु युवाओं मोबीलाईजेशन किया जाना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। जनपद पंचायत प्रेमनगर में शिविर 28 मई 2026 प्रातः 11ः00 से 03ः00 तक, जनपद पंचायत रामानुजनगर 29 मई 2026 प्रातः 11ः00 से 03ः00 तक, जनपद पंचायत ओडगी 30 मई 2026 प्रातः 11ः00 से 03ः00 तक, जनपद पंचायत भैयाथान प्रातः 03 जून 2026 प्रातः 11ः00 से 03ः00 तक, जनपद पंचायत सूरजपुर 04 जून 2026 11ः00 से 03ः00 तक, जनपद पंचायत प्रतापपुर 05 जून 2026 प्रातः 11ः00 से 03ः00 तक निर्धारित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत जरही में 08 जून 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से 03ः00 बजे तक भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here