Home छत्तीसगढ़ सरगुजा- सुशासन तिहार’ में BJP नेता को बयानबाज़ी पड़ी भारी! CM साय...

सरगुजा- सुशासन तिहार’ में BJP नेता को बयानबाज़ी पड़ी भारी! CM साय ने तुरंत लिया एक्शन………….

13
0

 छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने सार्वजनिक मंच पर विधायक की शिकायत करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और संगठन स्तर पर भी यह विवाद चर्चा का विषय बन गया है।

भाजपा जिला संगठन ने संबंधित नेता से पूरे घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण मांगा है और 7 दिनों के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, 21 मई को ग्राम कुशहा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू ने मंच से कहा था कि “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है।”

 

इस मामले पर जब  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रेसवार्ता के दौरान सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह पूरी तरह से पार्टी का आंतरिक मामला है और इसका ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि ऐसे संगठनात्मक मुद्दों का समाधान पार्टी स्तर पर ही किया जाता है।

भाजपा कोरिया जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनसे 7 दिनों के भीतर लिखित जवाब देने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here