Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर- सुशासन तिहार 2026: पाठकपुर क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, कुल...

सूरजपुर- सुशासन तिहार 2026: पाठकपुर क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, कुल 755 आवेदन प्राप्त……………

10
0

सूरजपुर/22 मई 2026/ जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पाठकपुर में विगत दिवस सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पाठकपुर क्लस्टर में कुल 17 ग्राम पंचायतें शामिल रहीं।
शिविर में पूर्व में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि पाठकपुर क्लस्टर के 17 ग्राम पंचायतों से पूर्व में प्राप्त कुल 676 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 667 मांग संबंधी एवं 09 शिकायतें शामिल थीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मांग एवं शिकायतों के निराकरण की जानकारी शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को दी गई।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग द्वारा 19 हितग्राहियों को राशन कार्ड, तथा कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को धान बीज एवं स्प्रेयर वितरित किए गए।


वहीं शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से नवीन आवेदन भी प्राप्त हुए। इनमें पंचायत विभाग के 20, राजस्व विभाग के 26, खाद्य विभाग के 07, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 04, सीएसईबी के 02, शिक्षा विभाग के 07, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 01, महिला एवं बाल विकास विभाग के 06, कृषि विभाग के 01, पशुधन विभाग के 02, जल संसाधन विभाग के 02 तथा उद्यान विभाग के 01 आवेदन शामिल रहे। इस प्रकार कुल 78 मांग एवं 01 शिकायत से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें आवश्यक कार्यवाही एवं निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण केराम सिंह, श्री महेश्वर पैकरा, श्री ठाकुर पैकरा, श्री हरिलाल सिंह, श्री अनिल जायसवाल, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती काजल सिंह, श्री हिराधन राजवाड़े, श्री शिव प्रसाद राजवाड़े, जनपद सदस्य श्रीमती लोकांता सिंह सहित ग्राम पंचायत पाठकपुर, कल्याणपुर, मंजीरा, बिहारपुर एवं पोडिपा के सरपंच, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here