Home कोरिया कोरिया- पंचायत उप निर्वाचन के मद्देनज़र जन समस्या निवारण शिविर ग्राम करजी...

कोरिया- पंचायत उप निर्वाचन के मद्देनज़र जन समस्या निवारण शिविर ग्राम करजी के स्थान पर अब करहियाखांड़ में……..

17
0

कोरिया,15 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मई 2026 में त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन आयोजित किए जाने तथा संबंधित ग्राम पंचायतों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण जिले में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के एक शिविर स्थल में संशोधन किया गया है।

कार्यालयीन आदेश के अनुसार 19 मई 2026 को आयोजित होने वाला जन समस्या निवारण शिविर, पूर्व निर्धारित ग्राम पंचायत करजी के स्थान पर अब ग्राम पंचायत करहियाखांड़ में आयोजित किया जाएगा।

संशोधित कार्यक्रम अनुसार जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर अंतर्गत आयोजित शिविर में रामपुर-प, छिंदिया, तेन्दुआ, चिरगुड़ा, करजी, डुमरिया, रनई, जमडी बरदिया, कटोरा, करहियाखांड़, सोरगा, खोंड, टेमरी, टेंगनी, बिलारो, पिपरा, गिरजापुर एवं सावांरावां ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

शिविर के लिए नोडल अधिकारी के रूप में सत्य प्रकाश साहू को नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिविर स्थल में संशोधन के अतिरिक्त अन्य सभी दिशा-निर्देश एवं कार्यक्रम पूर्ववत लागू रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here