धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रीवांगहन में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। हार्वेस्टर में दबने के कारण एक किसान को अपनी जान गंवानी पड़ी।
वहीं दूसरी घटना में ट्रैक्टर के नीचे बैठी महिला मजदूर की पहिए में दबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रीवागहन निवासी लालाराम साहू अपने पुत्र के साथ घर लौट रहा था। हार्वेस्टर को ट्रैक्टर में लोड किया गया था।

मुख्य सडक़ से गांव जाने के मार्ग में वाहन मोड़ रहा था। ढलान होने के कारण ट्रेक्टर रिवर्स हो गया। इस दौरान हार्वेस्टर में बैठे लालाराम साहू नीचे गिर गया और हार्वेस्टर में दब गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में उसे बाहर निकाला गया।
डॉक्टरों की टीम ने लालाराम का परीक्षण किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। भखारा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

