Home छत्तीसगढ़ रायपुर में महतारी वंदन की ई-केवायसी के लिए वसूली, 4 सेंटर पर...

रायपुर में महतारी वंदन की ई-केवायसी के लिए वसूली, 4 सेंटर पर हुई कार्रवाई…………

14
0

महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवायसी में शुल्क वसूली करने वाले 4 सीएससी सेंटरों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें ब्लॉक कर दिया है। इन सेंटरों की लगातार शिकायतें मिलने पर कड़ा रुख अपनाया गया। मामला महासमुंद जिले का है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर प्रोजेक्ट मैनेजर रायपुर की टीम ने जांच की। जिसमें शिकायतें सही पाए जाने पर सरायपाली क्षेत्र के परशुराम रात्रे, राजू बरिहा और नरहरि कुमार तथा बसना क्षेत्र की वृंदावती भोई शामिल हैं

हितग्राही अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर नाम का मिलान कर सकते हैं, यदि नाम में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है.उसके सुधार के लिए संबंधित परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक या नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में आवेदन देना होगा।

सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अगर पैसे की मांग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए शासन के द्वारा शिकायत नंबर भी जारी किए गए हैं।

योजना से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो कार्यालय के फोन नंबर 8085190563 अथवा 7828183048 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

सीएससी केंद्रों में ई-केवाईसी करने के नाम पर पैसे लेने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ जगहों पर कार्रवाई भी की गई है, जहां चॉइस सेंटर का लाइसेंस निरस्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here