छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बदली और हल्की बारिश का दौर कमजोर पड़ते ही एक बार फिर गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनों से जारी बदली और हल्की बारिश का दौर कमजोर पड़ते ही एक बार फिर गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर तेज धूप के साथ उमस का असर देखने को मिला। अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर के समय सड़कों पर गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादलों और बारिश की गतिविधियों में कमी आने के कारण सूरज की तपिश सीधे महसूस हो रही है,

हालांकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहा, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में रिकॉर्ड की गई, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
इसके अलावा उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल तक एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है।

