Home छत्तीसगढ़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु 20...

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित……….

14
0

सूरजपुर/11 मई 2026/ जिला सूरजपुर के अंतर्गत शिक्षण सत्र 2026-27 हेतु संचालित बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर में सीबीएसई पाठ्क्रम हेतु कक्षा 11वीं विज्ञान/गणित/कला/वाणिज्य संकाय में रिक्त सीटों में प्रवेश लिया जाना है। रिक्त सीटो की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित अनुसूचित जनजातीय वर्ग/समुदाय के बालको से ऑफलाईन आवदेन पत्र 20 मई 2026 तक आमंत्रित किये जाते है।

 

कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु नियम एवं शर्ते:-
कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु कोई प्रवेश परीक्षा नहीं ली जायेगी। विद्यार्थियों का चयन सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं में प्राप्तांक अंक सीजीपीए के मेरिट आधार पर जारी गाइड लाइन के कण्डिका 27 अनुसार किया जायेगा। रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आरक्षण लेट्रल ऐन्द्री नियमावली एवं प्रवेश नीति 2026-27 में निहित प्रावधान अनुसार होगा। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर 20 मई को 4ः00 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर भैयाथान में ऑफलाईन जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में नियमानुसार मिलने वाली सभी सुविधाओं की पात्रता प्रवेशित छात्र/छात्राओं को होगी। प्रवेश हेतु आयु अर्हता 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में अधिकतम आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। शेष नियम एवं शर्ते एनईएसटीएस द्वारा जारी 2026-27 गाइड लाइन के अधीन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here