Home कोरिया कोरीया – सिर्फ दो दिन की जिला कलेक्टर IAS पुष्पा साहू, छत्तीसगढ़...

कोरीया – सिर्फ दो दिन की जिला कलेक्टर IAS पुष्पा साहू, छत्तीसगढ़ सरकार ने 48 घंटे में बदला फैसला….

23
0

छत्तीसगढ़ सरकार ने 48 घंटे के भीतर भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS के प्रभार में बड़ा बदलाव किया है। इस फैसले ने एक ओर जहां सभी को हैरान किया,

तो वहीं दूसरी ओर सिर्फ दो दिन की जिला कलेक्टर बनने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ कैडर की IAS अधिकारी पुष्पा साहू की कहानी थोड़ी जुदा है। वह महज दो दिन की कोरिया जिला कलेक्टर बनी जो सिर्फ कागजों में हैं।

बता दें कि सरकार ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू को कोरिया का कलेक्टर बनाया था। इस फैसले के 48 घंटे बाद शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसमें बदलाव कर दिया है।

नए आदेश के अनुसार पुष्पा साहू को दोबारा माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में वर्ष 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here