Home छत्तीसगढ़ बीरपुर जलाशय योजना के नवीनीकरण कार्य के लिए 95.24 लाख रुपये स्वीकृत

बीरपुर जलाशय योजना के नवीनीकरण कार्य के लिए 95.24 लाख रुपये स्वीकृत

15
0

सूरजपुर/05 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा, सूरजपुर जिले के विकासखण्ड-सूरजपुर के बीरपुर जलाशय योजना के नवीनीकरण कार्य के लिए 95 लाख 24 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं जलाशय योजना के प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई क्षमता 56 हेक्टेयर के विरूद्ध 56 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के अंतर्गत कार्यों को पूरा कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here