Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न……..

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न……..

15
0

सूरजपुर/04 मई 2026/ जिले में राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभाग एवं तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने न्यायालयवार राजस्व मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान अभिलेख सुधार, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन, पट्टा वितरण तथा अभिलेख दुरुस्तीकरण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


साथ ही सुशासन तिहार के दौरान जिले में आवेदन प्राप्ति, समस्याओं के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, डिप्टी कलेक्टर,सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here