सूरजपुर/04 मई 2026/ जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी, सूरजपुर के निर्देशन में जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। उक्त कंट्रोल रूम के माध्यम से एचएलओ कार्यों की मॉनिटरिंग एवं प्राप्त शिकायतों के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है।
कार्यालय कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी में श्री प्रशांत पैकरा, चार्ज क्षेत्र तहसील बिहारपुर में श्री बिन्देश्वर प्रजापति, चार्ज क्षेत्र तहसील ओड़गी में श्रीमती चन्द्रशीला जायसवाल, चार्ज क्षेत्र तहसील प्रतापपुर (ग्रामीण) में श्री सुरेश कुमार राय, चार्ज क्षेत्र प्रतापपुर (नगरीय) में श्रीमती युफ्रिजिया एक्का, चार्ज क्षेत्र जरही (नगरीय) में श्री दयाशंकर गुप्ता, चार्ज क्षेत्र लटोरी में श्री सुरेन्द्र कुमार पैकरा, चार्ज क्षेत्र शिवनंदनपुर (नगरीय) में श्री सुनील कुमार सिन्हा, चार्ज क्षेत्र तहसील भटगांव (ग्रामीण) में श्री शिवनारायण राठिया, चार्ज क्षेत्र बिश्रामपुर (नगरीय) श्री सुशील कुमार, चार्ज क्षेत्र भटगांव (नगरीय) श्री राजेश कुशवाहा, चार्ज क्षेत्र तहसील सूरजपुर (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत साय, चार्ज क्षेत्र तहसील भैयाथान (ग्रामीण) श्री उमेश कुशवाहा, चार्ज क्षेत्र तहसील प्रेमनगर (ग्रामीण) डॉ. माधुरी आंचला एवं चार्ज क्षेत्र प्रेमनगर (नगरीय) श्री अनिल कुमार सोनवानी को दायित्व सौंपा गया है।

