Home छत्तीसगढ़ शुक्रवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म से...

शुक्रवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म से सजे महाकाल, त्रिपुण्ड, त्रिशूल, त्रिनेत्र और भांग से किया दिव्य शृंगार…….

12
0

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती के साथ श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

इसके बाद जल से अभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से भगवान महाकाल का विशेष पूजन किया गया।

सबसे पहले पुजारियों ने भगवान का श्रृंगार उतारकर पंचामृत पूजन किया, जिसके बाद कर्पूर आरती की गई। नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन सम्पन्न हुआ।

भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महानिर्वाणी अखाड़ा की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here