Home कोरबा कोरबा जिले में जलती चिता की चिंगारी से भड़की आग,...

कोरबा जिले में जलती चिता की चिंगारी से भड़की आग, ग्रामीण का घर जलकर राख…….

21
0

कोरबा जिले के पौड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत पचरा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अंतिम संस्कार के दौरान चिता से उठी चिंगारी ने एक गरीब परिवार का आशियाना पलभर में उजाड़ दिया।

। यह घटना न सिर्फ एक दुर्घटना है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी को भी उजागर करती है।

सी बीच चिता से उठी चिंगारी हवा के साथ उड़कर पास ही स्थित उमेश सिंह के कच्चे मकान तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा घर धू-धू कर जलने लगा।

आग लगने के समय घर में मौजूद उमेश सिंह और उनके दो बच्चों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उस वक्त उनकी पत्नी घर पर नहीं थीं,

घटना के बाद गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती गई।

यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में श्मशान घाट अक्सर रिहायशी इलाकों के पास होते हैं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होते। तेज हवा या गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here