दुर्ग जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,
जिससे गर्मी और अधिक तीखी महसूस हो रही है। दोपहर के समय शहर की सडक़ों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। तापमान में करीब दो डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है और पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक, 27 और 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इन दिनों आसमान में बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, गरज-चमक या आंधी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 27 डिग्री रहने की संभावना है।
इसके अलावा, तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी आशंका है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

