अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. तरणीश गौतम के साथ गुरुवार सुबह बीच सड़क पर मारपीट और बदसलूकी की घटना सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:15 बजे तोरवा थाना क्षेत्र स्थित स्वास्तिक हॉस्पिटल के सामने हुई। कुलसचिव डॉ. तरणीश गौतम अपनी निजी कार से विश्वविद्यालय जा रहे थे।
जब डॉ. गौतम ने इसका विरोध किया, तो फॉर्च्यूनर से दो युवक उतरे और गाली-गलौज शुरू कर दी। डॉ. गौतम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, कार से उतरे एक युवक ने आव देखा न ताव और सीधे कुलसचिव का कॉलर पकड़ लिया।

आरोपी ने उनके गाल पर थप्पड़ जड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस बीच दूसरा युवक भी वहां पहुंचा और दोनों ने मिलकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें डराया-धमकाया।
घटना के बाद डॉ. गौतम ने तोरवा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर मालिकों की पहचान की जा रही है।

