📍 विशेष रिपोर्ट | nilesh sony
कोरिया (छत्तीसगढ़)
कटगोड़ी ब्रेक:–
पंचायत की कार्यशैली सवालों में , पंचायत स्तर पर अन्य कई कार्य की राशि आहरण होने के बाद कार्य नहीं होना चिंता का विषय है।
“ पंचायत में विकास के नाम पर खुला भ्रष्टाचार का खेल”
राशि आहरण के बाद भी सीसी सड़क निर्माण नहीं—कई कार्य अधूरे, जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में विकास कार्यों को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां माननीय विधायक मद से स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण के लिए राशि आहरित किए जाने के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया।
इस मामले ने पंचायत की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के अनुसार, केवल सीसी सड़क ही नहीं बल्कि पंचायत स्तर पर कई अन्य विकास कार्यों के लिए भी राशि निकाली जा चुकी है,
लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य दिखाई नहीं दे रहा। इससे स्पष्ट होता है कि विकास योजनाओं के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
ग्रामवासियों में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि जिम्मेदार पंचायत प्रतिनिधियों की मिलीभगत के बिना इस प्रकार का घोटाला संभव नहीं है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन कोरिया (बैकुंठपुर) से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
यदि समय रहते इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह भ्रष्टाचार की जड़ें और गहरी करेगा, जिससे शासन की योजनाओं पर जनता का विश्वास पूरी तरह खत्म हो सकता है।
कटगोड़ी का यह मामला केवल एक गांव का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस भ्रष्टाचार पर कितना सख्त रुख अपनाता है और क्या कार्रवाई कर एक मिसाल पेश करता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

