Home कोरबा कोरबा में अंतिम संस्कार में जा रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, पूरे...

कोरबा में अंतिम संस्कार में जा रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, पूरे इलाके में शोक की लहर………….

20
0

कोरबा जिले से लगे नकटीखार बायपास मार्ग के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बालको निवासी दंपत्ति की मौत हो गई है।जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बता दें कि जिनकी मौत हुई है, वे दोनों पति-पत्नी अपने एक रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार क्रिया में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।

बताया जा रहा है कि बिहानु राम रात्रे और छत्तन देवी रात्रे अपनी स्कूटी से गोढ़ी गांव में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कचन्दा नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया था। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। मृत दंपति के पुत्र हरीश रात्रे ने हादसे के बाद उनकी पहचान की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here