शहर की हजारों महिलाओं को अभी महतारी वंदन योजना और तीन माह का राशन लेने के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। राशन दुकानों में चावल का पर्याप्त स्टॉक नहीं होने की वजह से कई बार घंटों लाइन में खड़े होने के बाद दुकानदार उन्हें वापस लौटा रहे हैं।
अभी रोजाना राशन दुकानों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों और च्वाइस सेंटरों में लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।
महतारी वंदन योजना के तहत केवाईसी कराने रोजाना सैकड़ों महिलाएं च्वाइस सेंटरों में जा रही है।महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी कराने के लिए पहले मोहल्ले में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्रों से पहले आईडी नंबर लेनी पड़ता है।

राशन दुकानों में तीन महीने का राशन एक साथ लेने के लिए महिलाओं को पीओएस मशीन में छह बार अंगूठे का निशान लगाना पड़ रहा है।
अधिकतर बार सर्वर स्लो होने की वजह से बायोमीट्रिक निशान दर्ज करने में कम से कम आधे घंटे का समय लग रहा है। इस दौरान बाकी महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते हुए लाइन में ही खड़ी रहती है। कई बार सर्वर ठप हो जाता है या चावल खत्म हो जाता है तो दुकानदार उन्हें दूसरे दिन आने की सलाह देकर वापस भेज देते हैं।बिना आईडी नंबर के च्वाइस सेंटरों से केवाईसी नहीं होती। पहली बार आंगनबाड़ी केंद्रों में फॉर्म जमा करते समय यह आईडी नंबर जनरेट की गई थी।
