खबर. संजय चौधरी..
मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसगढ़ी तिराहे के समीप आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक चालक और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

