Home अंबिकापुर सुरजपुर में खड़े ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 1...

सुरजपुर में खड़े ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, दर्जनभर घायलों में 3 की हालत गंभीर………..

30
0

बिश्रामपुर। अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर गुरुवार की आधी रात ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में एक यात्री बस सडक़ पर खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस कर्मचारी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे यह हादसा हुआ। झारखंड से दुर्ग जा रही रॉयल बस क्रमांक सीजी 06 जीवाई-0729 पूरी रफ्तार में थी। बस में बैठे ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे  के बाद आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और टूटी खिड़कियों और मुड़े दरवाजे से बस के अंदर प्रवेश कर घायलों को बाहर निकाला। कई यात्री बस में फंसे थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here